सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा,10 जुलाई,2020/कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य है। आज चांपा और जांजगीर तहसील के अंतर्गत इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई।
कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के आदेशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चांपा श्री बजरंग दुबे के मार्गदर्शन में आज सार्वजनिक स्थानों पर मास्क मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए रुपये 2000 का चालान काटा गया
इसी प्रकार जांजगीर तहसील के अंतर्गत आज राजस्व, नगरपालिका और पुलिस की संयुऊ टीम द्वारा बिना मास्क भ्रमण कर रहे व्यक्तियों पर दंडात्मक कार्यवाही की गई। नगरपालिका के द्वारा 162 व्यक्तियों पर कुल 16 हजार 200 रूपए का चालान काटा गया। मास्क का उपयोग नहीं करने वालों को मास्क का वितरण कर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु प्रोत्साहित किया गया।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal