Breaking News

जांजगीर-चांपा:-अनु विभागीय दण्डाधिकारी सक्ति डॉ.सुभाष सिह राज ने की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैजैपुर का आकस्मिक निरीक्षण..आईपीडी मे बिजली एंव शौचालय के कमी का समस्या को जीवनदीप समिति से दूर करने दिए निर्देश…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर यशवंत कुमार के निर्देशानुसार अनुविभागीय दण्डाधिकारी सक्ति डॉ.सुभाष सिह राज ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान ओपीडी मे रोस्टर के अनुसार चिकित्सक उपस्थित मिलने पर संतुष्टि जाहिर किया।उन्होंने अस्पताल के वार्डों में घूमकर साफ, सफाई और मरीजों से मिलकर उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लिया।मरीजों ने समय पर दवाईयां व खाना मुहैया कराए जाने की जानकारी दिया।अस्पताल में साफ, सफाई, पेयजल और वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी संतोषजनक मिला।

आईपीडी का निरीक्षण के दौरान बिजली और शौचालय की कमियां मिला।जिसे जीवनदीप समिती से व्यवस्थित करने के निर्देश दी गयी।स्टोर रुम का निरीक्षण कर एंटीवेनम,जेनेरिक दवाएंं,अन्य दवाईयां एंव इंजेक्शन का जांच किया।नवजात के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए तहसीलदार एंव बी.एम.ओ.,बी.पी.एम.को आवश्यक निर्देशददी गयी।अनु विभागीय दण्डाधिकारी सक्ति डॉ.सुभाष सिह राज ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तकरीबन सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिली हैं। फिर भी कर्मचारियों को समय से अस्पताल पहुंचकर ड्यूटी करने और अस्पताल आने वाले मरीजों को और बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए गए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …