Breaking News

अम्बिकापुर:-62 वर्ष पूर्ण करने पश्चात् 41 वर्ष तक पुलिस विभाग मे साफ-सुथरी छवि के साथ अपना सेवा देकर सेवा निवृत्त होने पर पुलिस निरीक्षक श्री कृष्ण प्रसाद गुप्ता ने अपना संदेश मे क्या कहा?जानने के लिए पढिए hkp24news.com की पूरी रिपोर्ट…

सुनिल बर्मन@अम्बिकापुर(एचकेपी 24 न्यूज).मै कृष्ण प्रसाद गुप्ता ग्राम झलपी जिला बलरामपुर का स्थायी निवासी हूं।मैने बी.ए.तक का शिक्षा ग्रहण किया है।मै दिनांक 3-7-1979को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुआ।प्रथम कार्य कार्यालय से प्रारम्भ हुआ।फिर मण्डल निरीक्षक के रीडर का काम किया।इस पद कार्य करते प्रधान आरक्षक बना।थाना रानानुजनगर मे कार्य करते सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त किया।जिला जशपुर स्थानांतरण मे गया।वहां सहायक उप निरीक्षक के पद पर होने मे ही चौकी एंव थाना प्रभारी का दायित्व सम्हालने को मिला।

वही पदोन्नति होने पर उप निरीक्षक बना।स्थानांतरण होने पर कोरिया जिला गया।जहां कुछ समय तक पुलिस अधीक्षक महोदय का रीडर रहने पश्चात थाना प्रभारी खडगवां,कोतवाली,बैकुण्पुर एंव पटना थाना प्रभारी रहा।कोरिया जिला से स्थानांतरण होने पर जिला जाजंगीर-चांपा गया।जहां थाना प्रभारी सारागांव बना।वही पुलिस अधीक्षक महोदय का रीडर रहा।उसके पश्चात् थाना प्रभारी मालखरौदा बना।जहां मैने करीब ढाई वर्ष का लम्बा समय तक अपना सेवा दिया।स्थानांतरण होने पर पुनः जिला अम्बिकापुर आ गया।जहां पुलिस अधीक्षक महोदय का रीडर का काम करते करते निरीक्षक पद पर पदोन्नति हुआ।इसी पद से 41वर्ष सेवा देकर 30-6-2020 को आज सेवानिवृत हो रहा हूं।मेरे सेवा काल मे प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों को सह्रदय धन्यवाद और सेवा काल समस्त राजपत्रित अधिकारी गण डीजीपी,एडीजीपी,आई जी,डीआईजी,एस पी,एएसपी,डीएसपी आदि सभी को मेरा सादर नमन है।मेरे थाना प्रभारी गण को सादर नमस्कार है।पुलिस विभाग में नौकरी करते हुए मै अपने तीन लड़की एंव एक लडका को पढाई लिखाई करा कर विवाह किया।सभी ठीक-ठाक से रह रहे हैं।आज जो भी मेरे पास है।पुलिस विभाग के जरिए है।सेवा काल मे मुझे 26जनवरी एंव 15अगस्त प्रशस्ति पत्र मिला है।स्मृति चिन्ह माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलो प्राप्त हुआ है।कार्यालय कार्य करने एंव क्षेत्र में काम करने पर विभाग का प्रत्येक कार्य करने मे आसान होता है।सेवानिवृत होने के बाद भी यदि मेरी आवश्यकता महसूस की जाती है,तो मै हमेशा उपलब्ध रहूंगा।पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एंव कर्म चारियो को पुनः सह्रदय नमस्कार जय हिन्द।मै अपने सेवा काल मे आरोपियों को मारने गाली देने मे विश्वास नही किया।मेरा कोई भी कार्य नहीं रूका।भाषा से प्रभावित कर काम करने मे विश्वास किया।वही सफलता प्राप्त किया।इसी तरह का कार्य करने के लिए पुलिस पुलिस कर्मियों से निवेदन भी है।आप सभी सादर नमस्कार जयहिन्द जय भारत जय छत्तीसगढ़।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …