Breaking News

मालखरौदा:-1 जुलाई को संविलियन के लिए दीप जलाएगा टीचर्स एसोसिएशन…2 वर्ष पूर्ण करने वालों का संविलियन आदेश जारी किए जाने की मांग…..

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज).छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री सहित प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग व संचालक लोक शिक्षण से 1 जुलाई 2020 को संविलियन के लिए आदेश जारी करने की मांग की है।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने कहा है कि 30 जून तक 2 वर्ष में संविलियन का आदेश जारी नहीं किए जाने पर 1 जुलाई को संविलियन दीप जलाकर शासन तक पुनः मांग पहुंचाई जाएगी।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ,प्रदेश संगठन सचिव विकास तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप कुर्रे, चित्रसेन दिनेश,प्रमोद राज,सहादुर सुमन,ईश्वर निराला,विजय पांडे, युगल सुमन,घासी राम जायसवाल, उमेद यादव,छतराम कर्ष,सुनिल खूंटे, फकीर चंद गबेल, दिगेश्वर चन्द्रा, विनोद गबेल,हेमंत गबेल पदाधिकारियों ने बताया है कि जन घोषणा पत्र में 2 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षक संवर्ग को संविलियन करने का उल्लेख है।जिसके तहत सरकार ने छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में 2 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षक संवर्ग के संविलियन की घोषणा की है लेकिन 2 वर्ष पूर्ण करने पर संविलियन करने संबंधी राज पत्र का प्रकाशन अब तक नहीं किया गया है।राजपत्र प्रकाशन में आपत्ति-दावा का भी समय होता है और विधानसभा में लिए गए निर्णय का शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश भी जारी नहीं किया गया है ,जिससे संविलियन होने वाले शिक्षक संवर्ग में असमंजस है।प्रदेश में अभी तक शिक्षक एलबी संवर्ग की पदोन्नति क्रमोन्नति के लिए समुचित निर्णय नहीं लिया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …