Breaking News

जांजगीर-चांपा:-डभरा विकासखंड शिक्षा अधिकारी रोहित कुर्रे का पुत्र अनमोल कुर्रे के उपर जानलेवा हमला..घायल अनमोल कुर्रे का हालत नाजुक…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).डभरा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी रोहित कुमार कुर्रे के छोटे पुत्र अनमोल कुर्रे के ऊपर सार्वजनिक बोर के पानी टंकी से पानी ले जाने का विवाद को लेकर राड से सिर पर जानलेवा हमला करने से अनमोल कुर्रे के सिर पर आठ टांका लगने का मामला सामने आया है।चिकित्सक ने अनमोल के सिर मे लगे चोंट को गम्भीर बताते हुए बेहतर ईलाज के लिए शहर का चिकित्सालय रेफर किया है।जिसका रिपोर्ट मालखरौदा थाने मे दर्ज करवाया गया है।

रोहित कुर्रे के रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 294,506,323 एंव 34 के तहत् पुलिस ने अपराध पंजी बद्ध कर लिया है।इस सम्बन्ध मे अनमोल के पिता विकासखंड शिक्षा अधिकारी डभरा रोहित कुर्रे ने बताया कि ग्राम छोटे सीपत निवासी नारायण लतेल के पुत्र रमेश लतेल एंव राजेंद्र लतेल जिनका मकान नहर पर छोटे सीपत में स्थित है।जिसका सामने शासकीय पानी टंकी एंव बोर लगा हुआ है।नारायण लतेल के बगल में मेरा यानी रोहित कुर्रे का घर है।मेरा पुत्र राहुल देव घर के साफ सफाई और सामान्य मरम्मत का कार्य करवा रहा था।उक्त घर में पानी की व्यवस्था नहीं है।आवश्यकता पड़ने पर घर का सदस्यो का पीने के लिए उक्त शासकीय टंकी से पानी लाना चाह रहे थे।लेकिन रमेश लतेल,राजेंद्र लतेल एंव नारायण लतेल ने कहा कि यह मेरा निजी बोर है मेरे घर के सामने है।इसलिए तुम यहां से पानी नहीं ले जा सकते कहते हुए वाद-विवाद और गाली-गलौज करने लगे।उनके पूरे परिवार सहित आकार मारने पीटने लगे। यह सब देखकर पास मे खेल रहे बच्चे हिमेश कुमार यादव जो घटना स्थल पर मौजूद था।वो मेरे घर आकर बताया कि राजा को मारा जा रहा है।तत्पस्चात मैं और मेरा एक और पुत्र अनमोल कुर्रे घटना स्थल पर पहुंचते ही राजेंद्र ने लोहे के राड से मेरे पुत्र अनमोल कुर्रे के सिर पर जान लेवा हमला कर दिया।अभी उसकी स्थिति समान्य नही बताया है।जिसका रिपोर्ट 08.06.2020को मालखरौदा थाने मे दर्ज करा दी गयी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …