सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा 7 मई ,2020(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक द्वारा कोविड-19 वायरस के संक्रमण को रोकने और उसके नियंत्रण के मद्देनजर छत्तीसगढ़ राज्य से अन्य राज्यों में रोजगार की तलाश में गए लोगों, जो जांजगीर-चांपा जिले में वापस आने वाले हैं। ऐसे व्यक्तियों को उनके गृह ग्राम तक सुविधा जनक रुप से पहुंचाने के लिए जिले के चार रेलवे स्टेशनों पर पिंक अप पाइंट बनाए गए हैं। जांजगीर-नैला, चांपा, अकलतरा और सक्ती के पिक-अप पॉइंट में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर द्वारा इन अधिकारियों को पिक-अप पाइंट में निर्देशानुसार आवश्यक ब्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।जारी आदेश के अनुसार वन मंडल अधिकारी श्री जे के उपाध्याय को जिले के उक्त चारों पिकअप पॉइंट पर बैरिकेडिंग निर्माण के लिए बांस, बल्ली उपलब्ध कराने कहा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे को चारों पिक-अप पॉइंट पर आने वाले लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए एक-एक मेडिकल टीम की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य पालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री वाई के गोपाल को सभी पिक अप पाइंट पर निर्देशानुसार बेरीकेडिंग की व्यवस्था करने कहा गया है। एस डी ओ अनुविभागीय यांत्रिकी, प्रबंधन (ई एंड एम, पी डब्ल्यू डी), श्री सी आर निराला को प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, माईक,लाऊड स्पीकर की ब्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आने वाले श्रमिकों को एनाउंस कर रौशनी में सुब्यवस्थित रूप से बसों में बिठाया जा सके। इसी प्रकार मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद-अकलतरा जांजगीर-नैला, चांपा और सक्ती, को पिक-अप पॉइंट में टेंट, काउंटर निर्माण, पेयजल की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal

