सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा, 20 अप्रैल 2020(एचकेपी 24 न्यूज).कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण रोकने के लिए लॉक-डाउन को 3 मई तक के लिये बढ़ा दिया गया है। इस अवधि में फल-सब्जी आदि की दुकानें खुली रखने की अनुमति दी गई है। फिजकिल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिये फल एवं सब्जी की घर पहुंच सेवा को सीजीहाॅट http://cghaat.in/ के माध्यम से ऑन-लाइन किया जा रहा है। सीजीहाॅट को सुव्यवस्थित प्रांरभ करवाने के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल और ई जिला प्रबंधक श्री सुनील साहू हो सहायक नोडल की जिम्मेदारी दी गयी है। संबंधित क्षेत्र के नगर पालिका अधिकारी को सीटी एडमिन बनाया गया है।ई जिला प्रबंधक श्री साहू ने बताया कि जो फल-सब्जी वेंडर इस पोर्टल के माध्यम से सेवा देना चाहते हैं वे इस पर ऑन लाइन अपना पंजीयन करा सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आर्डर पर घर पहुंच सेवा दे सकेंगे। वेडरों के लिये यह सुविधा निःशुल्क प्रदाय की जा रही है। इच्छुक ग्राहक इस पोर्टल पर निःशुल्क पंजीयन करके अपने पसंद के वेंडर को ऑन लाइन आर्डर दे सकते हैं। फल एवं सब्जी का मूल्य ग्राहकों को ऑन लाइन प्रदर्शित होगा। वेबसाइट में एस.एम.एस. नोटिफिकेशन तथा आर्डर ट्रैकिंग की व्यवस्था भी की गई है।. इसके अतिरिक्त किसी प्रकार की शिकायत होने पर ग्राहक आन लाइन शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। शीघ्र ही यह सेवा अन्य सामग्रियों जैसे दूध, किराना सामान, कपड़े, शहद, वनोपज, अंडे, आदि के लिए भी उपलब्ध होगी।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal

