सुनिल बर्मन@सक्ति(एचकेपी 24 न्यूज).सक्ति अनुविभाग सहित पूरे शहर में लॉक डाउन की स्थिति को नियंत्रित करने में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डॉ. सुभाष सिंह राज निरंतर अपने प्रशासनिक अमले के साथ मुस्तैदी से तैनात हैं।राजस्व विभाग तथा पुलिस प्रशासन एवं नगरपालिका के संयुक्त सहयोग से शहर सहित पूरे आसपास के क्षेत्र में कोविड 19 के संक्रमण से लॉक डाउन की स्थिति में लोगों को निरंतर जागरूक करते हुए इसका पालन करवाया जा रहा है।इसी श्रृंखला में शनिवार 18 अप्रैल को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डॉ. सुभाष सिंह राज एवं सक्ति थाना पुलिस निरीक्षक मनीष सिंह परिहार ने शहर के प्रमुख मार्गों पर अपनी पूरी टीम के साथ सदल बल पैदल निकलकर ही पूरी लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लिया।इसके साथ ही ऐसे कुछ लोग जो अनावश्यक सड़कों पर घूम रहे थे।उन्हें भी चेतावनी देते हुए अति आवश्यक होने पर ही घरों के बाहर निकलने की बात कहा गया।एसडीएम सक्ति एवं थाना सक्ति पुलिस निरीक्षक की इस पेट्रोलिंग का असर यह देखने को मिला की प्रमुख मार्गों में भी अन्य दिनों में दिखने वाले कुछ ऐसे लोग जो अनावश्यक बिना काम के ही सड़कों पर आ जाते थे।वह नजर ही नहीं आए।वही सक्ति एसडीएम डॉ सुभाष सिंह राज ने कहा है कि सक्ति अनुविभाग में जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के निर्देशानुसार लाक डाउन की स्थिति को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने हेतु सभी के सहयोग से प्रयास किया जा रहा है।शासन द्वारा 3 मई तक लाक डाउन को बढ़ाएं गया है।इस अवधि में शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक सेवाओं एवं जरूरी सामानों की दुकानों को छोड़कर बाकी दुकानें बंद रखने निर्देश दिए गए हैं।क्षेत्र की जनता भी 3 मई तक इस दिशा निर्देश का सख्ती से पालन करें।घरों में रहकर ही कोविड 19 के संक्रमण को भगाने में सहयोग करें।उल्लेखित हो की सक्ति एसडीएम निरंतर पूरी सक्रियता के साथ लाक डाउन की स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए हैं।वे स्वयं पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर एक-एक स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal

