सुनिल बर्मन@रायगढ(एचकेपी 24 न्यूज).प्रदेश सरकार ने 16000 शिक्षाकर्मी परिवारों को संविलियन की जो सौगात दी है। उसकी खुशी शिक्षाकर्मियों के चेहरे पे साफ देखी जा सकती है।सबसे बड़ी बात यह है,कि शिक्षाकर्मी अपने उन विधायकों और मंत्रियों के सहयोग को नही भूले है।जिन्होंने उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई है।प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को मिलकर आभार प्रकट करने के बाद अब संविलियन अधिकार मंच के बैनर तले प्रदेश संयोजक विवेक दुबे द्वारा तय की गई रणनीति के अनुसार शिक्षाकर्मी अपने क्षेत्र के विधायकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद अदा कर रहे हैं।इसी कड़ी में 8 मार्च को संविलियन की सौगात पाने वाले शिक्षाकर्मियों ने कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल से मुलाकात की और पुष्पगुच्छ से स्वागत करने के बाद मिठाई खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया।श्री पटेल से मिलने पहुंचे शिक्षाकर्मियों ने कहा कि यह हमारे लिए जीवन की सबसे बड़ी सौगात है।क्योंकि हम अधर में थे।हमें समय पर वेतन तक नहीं मिल पा रहा है।ऐसे समय में आपने हमारे साथ खड़ा होकर जनप्रतिनिधि होने का दायित्व निभाया और सरकार ने हमारे हित में इतना बड़ा निर्णय लिया।इसके लिए हम प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव,स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत आप सभी के आभारी हैं।उम्मीद करते हैं, कि आगे भी आपका आशीर्वाद हम पर बना रहेगा।श्री पटेल से मिलने वालों में संविलियन अधिकार मंच की तरफ से जिला संयोजक संजय सिंह राठौर,विनोद गबेल,हेमंत गबेल, प्रकाश स्वर्णकर,डिगेश्वर चंद्रा,राजकिशोर सिदार,सत्येंद्र राठौर,पूनम चन्द्र चौहान,चित्रसेन पटेल,प्रकाश बंजारे,गिरिजाशंकर सिदार,अनूप सिंह,प्रकाश बंजारे,अंकिता स्वर्णकर,अनिता चौहान,बिंदु चौहान,कुसुम तिग्गा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिका सम्मलित थे।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal

