सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के चार प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत कुल 16 लाख रूपये की आर्थिक मदद स्वीकृत की है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार जैजैपुर तहसील के ग्राम कचंदा निवासी श्री फिरत राम के निकटतम वारिस श्रीमती रथ बाई, जांजगीर के श्री सुधीर सिंह के निकटतम वारिस श्री गरीब सिंह, तहसील जांजगीर के ग्राम करमंदी के श्री भूखनलाल के निकटतम वारिस श्रीमती जान कुंवर और तहसील जांजगीर के ग्राम नैला निवासी श्रीमती उर्मिला बाई की निकटतम वारिस श्री संजय कुमार लदेर के लिए यह सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिख कर आगामी पेश किए जाने वाला बजट मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा को 100 बिस्तरीय शासकीय सिविल अस्पताल मे उन्नयन करवाने का कार्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्द्रपुर को 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे उन्नयन करवाने का कार्य को शामिल करवाने का किया मांग…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal