सुनिल बर्मन@कांकेर(एचकेपी 24 न्यूज).धान खरीदी में गड़बड़ी पाये जाने पर धान उपार्जन केन्द्र पीव्ही-41 पखांजूर के खरीदी केन्द्र प्रभारी प्रसन्नजीत सरकार और कम्प्यूटर ऑपरेटर शंकर सरकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।उल्लेखनीय है कि प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आयुक्त सह सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के प्रबंध संचालक श्रीमती शम्मी आबिदी, खाद्य विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार सोनी, कलेक्टर कांकेर श्री के.एल. चौहान तथा पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने 19 दिसम्बर गुरूवार को पखांजूर तहसील के धान खरीदी केन्द्र बांदे, पीव्ही-78 और पीव्ही-41 का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा धान उपार्जन केन्द्र पीव्ही-41 पखांजूर में प्रारंभिक तौर में अनियमितता पाई गई तथा 160 बोरी धान को जप्त करने के आदेश दिये गये थे, साथ ही कम्प्यूटर ऑपरेटर के विरूद्ध पुलिस में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आदेशित किया गया था। कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने बताया कि पुलिस थाना पखांजूर द्वारा कार्यवाही किया जाकर धान खरीदी केन्द्र पीव्ही-41 पखांजूर के प्रभारी प्रसन्नजीत सरकार एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर शंकर सरकार को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal