सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).जांजगीर अनुविभाग के राजस्व अधिकारी ने पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 39 व 40 के तहत कार्यवाही करते हुए नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कचन्दा सरपंच श्रीमती सावित्री राय सागर का वित्तीय अधिकार निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत कचंदा की सरपंच श्रीमती सागर और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया था। उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर पंचायत राज अधिनिम की धारा 40 के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कारण बताओ सूचना जारी कर 17 दिसंबर 2019 तक जवाब प्रस्तुत करने कहा गया। लेकिन निर्धारित तिथि तक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए कचंदा सरपंच का वित्तीय अधिकार निलंबित कर दिया गया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal