सुनिल बर्मन@कांकेर(एचकेपी 24 न्यूज).नरहरपुर विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठेमा के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान संस्था में कार्यरत प्रधान पाठक राजकुमार पटेल और शिक्षक एल.बी. पीलू राम सार्वा बिना सूचना के अपने कर्तव्य में अनुपस्थित पाए गए तथा धान खरीदी केन्द्र सरोना में किसानों को उकसाते हुए आंदोलन के लिए प्रेरित कर सहयोग करते पाया गया। उक्त दोनों कर्मचारियों का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 नियम-3 के विपरीत होने के फलस्वरूप कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्गूकोंदल नियत किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal