Breaking News

जांजगीर-चांपा:-बम्हनीडीह,तालदेवरी एंव करनौद धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).धान खरीदी केन्द्र प्रभारी उपार्जन केन्द्र बम्हनीडीह, तालदेवरी और करनौद को  धान की बोरियों की निर्देशानुसार  स्टेकिंग नहीं करने, ड्रेनेज और धान की सुरक्षा के लिए कैप कवर की पर्याप्त व्यवस्था नहीं करने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक के निर्देशानुसार उक्त धान उपार्जन केन्द्रों का धान सतर्कता दल के नायब तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक और मंडी निरीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। कमियां पाई जाने पर उक्त धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों को नोटिस जारी किया गया। तीनों को जारी नोटिस में कहा गया है कि वे तीन दिनों के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करें और पायी गई कमियों को सुधार कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। ब्यवस्था में सुधार  और स्पष्टीकरण का जबाव संतोषजनक नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कोरबा:- रायगढ जिला का सीमांत नोनदरहा-जोगीपाली पहुंच मार्ग के दोनो किनारे का झाडियो से सडक का मोड वाला हिस्सा के स्पष्ट नही दिखाई देने से हर पल हादसा होने के संभावना को जनहित का दृष्टिकोण से स्वत:संज्ञान मे लेते हुए हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन का अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन के व्दारा सीएम हेल्पलाईन मे शिकायत दर्ज करवाने के उपरांत लोक निर्माण विभाग के व्दारा सडक का दोनो किनारे के झाडियो का आवश्यक साफ-सफाई करवाने से वाहन चालको को आवागमन करने के दौरान झाडियो से होने वाला समस्या हुआ दूर…

🔊 Listen to this कोरबा(एचकेपी 24 न्यूज)।रायगढ जिला का सीमांत नोनदरहा-जोगीपाली पहुंच मार्ग के दोनो …