Breaking News

जांजगीर-चांपा:-धान खरीदी में अनियमितता बर्दास्त नहीं की जाएगी- कलेक्टर,,,डभरा विकासखण्ड में धान खरीदी की समीक्षा…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर  श्री जनक प्रसाद पाठक , जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल ने डभरा के सामुदायिक भवन में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि लघु व सीमांत किसानों को प्राथमिकता के साथ टोकन जारी करें। टोकन जारी करने के पूर्व आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका की जांच अवश्य करें। केन्द्र के उपार्जन क्षमता के अनुसार ही टोकन जारी करें। कलेक्टर ने कहा कि  बिचौलियों और कोचिंया से सावधानी बरतते हुए केवल वास्तविक किसानों से धान की खरीदी करें।  धान खरीदी केन्द्र में अनाधिकृत व्यक्यिं का प्रवेश पर रोक लगायें। खरीदे गये धान को निर्देशानुसार स्टेकिंग करते हुए व्यवस्थित रखें। बेमौसम बरसात की संभावना को देखते हुए कैप कव्हर, तिरपाल आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों से कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दास्त नहीं की जाएगी। धान का उपार्जन एवं परिवहन केवल दिन में करें। धान के उठाव की पर्ची में संबंधित नोडल अधिकारी का हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। उपार्जित किये गये धान की सुरक्षा की जवाबदारी भी केन्द्र प्रभारियां की है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल, डभरा एसडीएम श्री आर पी आंचला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …