सुनिल बर्मन@रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज).रायपुर नगर पालिक निगम के पार्षद चुनाव में 6 प्रत्याशियों को विभिन्न समाचार पत्रों में उनके छपे समाचार के आधार पर संदिग्ध पेड न्यूज मान करा नोटिस जारी किया गया है।जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति ने नियमित रुप से किए जा रहे मीडिया मानिटरिंग के दौरान यह पाया कि प्रत्याशियों को वार्ड भ्रमण के दौरान मिल रहे व्यापक जन समर्थन जैसे शीर्षकों जैसे समाचार प्रकाशित किये गए है। ऐसे प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के द्वारा नोटिस जारी किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रत्याशियों को विज्ञापन के माध्यम से इलेक्ट्रानिक मीडिया, ऑडियो-विडियो और सोशल मीडिया में प्रचार- प्रसार के लिए रायपुर के कलेक्टोरेट कार्यालय के जिला पंचायत भवन में स्थित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति से अनुप्रमाणन कराना अनिवार्य है। इसी तरह सभी मुद्रकों के लिए अनिवार्य है कि वे अपने मुद्रंण सामग्री की प्रति दर सहित उपलब्ध कराएं तथा सभी मुद्रणों के मुख पृष्ठ पर प्रकाशक और मुद्रंक का नाम तथा मुद्रंण प्रति की संख्या अंकित करें।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal