सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने कहा कि जिले के गौठानों में मवेशियों के चारे के लिए पैरादान एवं पैरा संग्रहण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।वे आज जिले के जैजैपुर और मालखरौदा जनपद कार्यालय सभाकक्ष में गौठान निर्माण, संधारण कार्य की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि विकास विस्तार अधिकारी और पटवारी इस कार्य को निष्ठापूर्वक करें। आगामी 15 दिनों में गौठानों के लिए अधिक से अधिक पैरादान कराने के लिए किसानो को प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि पैरादान और संग्रहण में श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।कलेक्टर ने कहा कि धान मिसाई के बाद कृषकों की खेतों में पर्याप्त मात्रा में पैरा उपलब्ध है, खेतों में पैरा जलाने से मिट्टी की उर्वरता नष्ट हो जाती है। किसानों को गौठान में पैरादान के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि किसी भी गौठान में किचड़, पानी ना हों इसके लिए गौठान में मिट्टी, मुरूम से गड्ढे वाले स्थानों को समतल करने की कार्यवाही करें। कलेक्टर ने प्रत्येक गौठान में महिला स्व सहायता समूहों को जोड़कर सब्जी, मवेशियों के लिए चारा, गोबर से खाद निर्माण और मशरूम उगाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पैरा उपलब्ध है। कलेक्टर ने सभी नोडल/प्रभारी अधिकारियों से कहा कि वे गौठान में गोबर से खाद बनाने, सब्जी-भाजी उगाने, मशरूम पैदा करने इत्यादि आर्थिक गतिविधियां शुरू करें। इन गतिविधियों से महिला स्व सहायता समूह को जोड़ा जाएगा, ताकि उनका आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सके। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal