Breaking News

कांकेर:-नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने की यातायात व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण…

सुनिल बर्मन@कांकेर(एचकेपी 24 न्यूज).जिला के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने आकस्मिक रूप से सायं काल शहर के यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।उनके साथ यातायात प्रभारी विपिन किशोर कुजूर तथा केजूराम रावत भी अपने फील्ड स्टाॅफ सहित मौजूद थे ।ज्ञातव्य है कि कांकेर में यातायात की समस्या जिला निर्माण के पश्चात् से बहुत बढ़ गया है।मिनी बाईपास भी यातायात में राहत देने में विफल होता जा रहा है।जबकि मुख्य बाईपास कई बार बनते-बनते रुक जाता है।कांकेर की मध्यवर्ती मेन रोड तथा पुराने पुल पर ट्रैफिक का लोड बहुत बढ़ जाता है। पुराना पुल अपनी गारंटी से तीन गुना चल चुका है।अब बुढ़ापे में काँपता रहता है।भरोसा नहीं की कब धराशायी हो जाए।वही कांकेर-जगदलपुर मार्ग में आवागमन बाधित हो जाए।पुलिस अधीक्षक व्दारा शाम की ट्रैफिक चेकिंग के बाद उन्हें भी महसूस हो रहा होगा,कि पुल में दोनों ओर ट्रैफिक सिपाही लगाकर वन-वे पासिंग करना कितना अत्यधिक आवश्यक है ।पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक जांच के पश्चात पार्किंग हेतु सड़क के दोनों किनारों पर सफेद पट्टियां भी बनवा दिया हैं।जिनसे कुछ तो राहत जरुर मिलेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …