Breaking News

जशपुर:-शिक्षक ने छात्र को मारा थप्पड़,छात्र का कान सुनाई देना बन्द हो गया,छात्र पहुंचा अस्पताल,परिजन पहुंचे स्कूल…

सुनिल बर्मन@जशपुर(एचकेपी 24 न्यूज).एक शिक्षक द्वारा छात्र को थप्पड़ मारने की गूंज उठ पड़ रही है।बताया जा रहा है कि स्कूल के शिक्षक ने छात्र को ऐसा थप्पड़ मारा कि उसे सुनाई ही देना बंद हो गया।पत्थलगांव तहसील के तमता के हाई स्कूल टीचर ने क्लास में छात्र की पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक ने एक छात्र की क्लास में पिटाई की जिसके बाद छात्र को अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। हाई स्कूल के शिक्षक महेश सिंह ने कक्षा 9 वी के छात्र आशीष सोनी की पिटाई की जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में दाखिल किया गया।इस मामले पर छात्र की मां कनिला सोनी ने बताया कि उसके कान के पास थप्पड़ मारने से एक कान सुनाई देना बंद हो गया । जब शिक्षक ने आशीष सोनी को मारा तो उसने उसकी शिकायत स्कूल के प्रबंधन से की जिसके बाद उसके स्कूल द्वारा छात्र के माता पिता को बुलाया आश्वासन दिया गया कि और गलती नहीं होगा कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया । छात्र आशीष सोनी ने कहा कि स्कूल के दूसरी क्लास रूम में पहुंच गया था उसके दोस्त से बात करने के लिए उसी को देख के शिक्षक ने कान के पास जोरदार थप्पड़ मारी ,देखना होगा कि इस मामले में शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …