सुनिल बर्मन@बेमेतरा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने भिंभौरी के समिति प्रबंधक के विरूध्द एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये हैं. अनुविभागीय राजस्व बेरला, नायब तहसीलदार बेरला एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा धान उपार्जन केन्द्र भिंभौरी में संयुक्त रूप से जांच किया गया जिसमें 155 बोरा 62 क्विंटल अमानक बदरायुक्त महामाया धान को तौल कर रखा गया है जो कि समिति प्रबंधक श्री भीमराव खोब्रागढ़े द्वारा कार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही किया जाना स्पष्ट होता है तथा खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 धान उपार्जन नीति का स्पष्ट उलंघन है. अत: समिति प्रबंधक श्री खोब्रागढ़े द्वारा धान उपार्जन नीति के तहत बदरायुक्त अमानक धान तौलकर रखा जाना वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है. अत: श्री भीमराव खोब्रागढ़े सेवा सहकारी समिति मर्यादित भिंभौरी के विरूध्द तत्काल एफआईआर दर्ज कराया जा कर कलेक्टर कार्यालय को सूचित करने कहा गया हैं.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal