सुनिल बर्मन@ रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज).प्रदेश में हिन्दी और सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम के समस्त शासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली से आठवीं तक की जारी समय सारणी के अनुसार राज्य स्तरीय योगात्मक आकलन (SA-1) 9 से 14 दिसम्बर तक किया जाएगा। प्राथमिक स्तर पर कक्षा एक और दो का आकलन 9 से 11 दिसम्बर और कक्षा तीसरी से पांचवीं तक का आकलन 9 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक और पूर्व माध्यमिक स्तर पर कक्षा छठवीं से आठवीं तक का आकलन 9 से 14 दिसम्बर तक होगा।राज्य शैक्षक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के संचालक श्री पी. दयानंद ने सभी जिला कलेक्टरों से राज्य स्तरीय मिडलाइन आकलन में आवश्यक समन्वय एवं सहयोग करने को कहा है। कलेक्टरों से कहा गया है कि राज्य स्तरीय आकलन स्कूल शिक्षा विभाग के लिए एक वृहद एवं अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। कलेक्टर से इस कार्य में निरंतर सहयोग की आवश्यकता है। कलेक्टर इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करें।कलेक्टरों को जारी पत्र में कहा गया है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय आकलन में प्रथम वर्ष सत्र 2019 में बेसलाइन, द्वितीय वर्ष सत्र 2020 में मिडलाइन और तृतीय वर्ष 2021 में एण्डलाइन आकलन किया जा रहा है। राज्य स्तर से इस आकलन में समस्त शासकीय शालाओं की कक्षा एक से आठ में समान तिथियों मे समान प्रश्न पत्रों के आधार पर स्थानीय परीक्षा (SA-1) और (SA-2) (अर्धवार्षिक एवं वार्षिक) का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए राज्य स्तर से 9 से 14 दिसम्बर 2019 में आयोजित की जा रही है। योगात्मक आकलन-1 की समय-सारणी घोषित की जा चुकी है।पत्र में कहा गया कि राज्य स्तरीय आकलन का उद्देश्य शालाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए कक्षा-कक्ष में सीखने-सीखाने की प्रक्रिया मे सुधार करना है। इस आकलन से विद्यार्थी पूर्ण क्षमता के साथ सभी विषयों को सीख पा रहे हैं या नहीं यह भी जाना जा सकेगा, जिससे शिक्षक अपनी शिक्षण विधियों में सुधार कर सकेंगे। सभी स्तरों पर क्षेत्रवार, जिलावार बच्चों और शिक्षकों की आवश्यकताओं का जानकर उपचारात्मक एवं निदानात्मक कार्याें के लिए आगामी रणनीति बनाई जा सकेगी।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal