सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).नगरीय निकाय चुनाव 2019 के पार्षद पदो के चुनाव के लिए कल शुक्रवार 6 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन जमा किये जाएंगे। नियत समय के पश्चात नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग से जारी कार्यक्रम के अनुसार शनिवार 7 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) रिटर्निंग आफिसर द्वारा किया जायेगा। सोमवार 9 दिसम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की आखिरी तारीख होगी। इसी दिन 9 दिसम्बर को ही अभ्यर्थियों की नाम वापसी के बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची एवं निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन रिटर्निंग आफिसर द्वारा किया जायेगा। शनिवार 21 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान तथा मंगलवार 24 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से मतगणना और निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जायेगी।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal