Breaking News

धमतरी :-बोड़रा के लैम्प्स प्रबंधक को निलंबित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश,,,अमानक धान फड़ में रखे जाने के मद्देनजर…

सुनिल बर्मन@धमतरी(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री रजत बंसल ने आज बोड़रा स्थित लैम्प्स में समर्थन मूल्य पर किये जा रहे धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बोड़रापुरी के किसान श्री भगत द्वारा बेचने के लिए अमानक धान लाकर फड़ में रखा गया था। इस पर कलेक्टर ने काफी गहरी नाराजगी जताई और  लैम्प्स प्रबंधक श्री अमरनाथ साहू को निलंबित करने एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री मनीष मोहन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी खरीदी केंद्र में अमानक धान की खरीदी ना की जाए, इस पर संबंधित अधिकारी सतत निगाह रखे। उन्होंने साथ ही पटवारी, सचिव एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को प्रतिदिन निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। मौके पर एस.डी.एम. धमतरी श्री मनीष मिश्र भी उपस्थित रहे ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …