Breaking News

जांजगीर-चांपा:-नगर पालिका जांजगीर-नैला के पार्षद हेतु चार प्रत्याशियों ने भरा पर्चा…




सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).नगरीय निकाय आम चुनाव 2019 के तहत जांजगीर-नैला नगर पालिका के पार्षद पद के चुनाव के लिए 4 दिसंबर बुधवार को चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सहायक रिर्टनिंग अधिकारी अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम के समक्ष जिन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन के पर्चे जमा किये उनमें वार्ड क्रमांक 12 से श्री उमेश राठौर, 11 से श्री जितेन्द्र देवांगन, वार्ड 10 से श्री मोतीलाल डहरिया और वार्ड क्रमांक 8 से श्री विजय यादव शामिल है।नगर पंचायत सारागांव और बाराद्वार में 2-2 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन के पर्चे दाखिल किये। नगर पंचायत बाराद्वार में वार्ड क्रमांक 5 अनारक्षित (महिला) एक, वार्ड क्रमांक 7 (अनारक्षित) मुक्त-एक, नगर पंचायत सारागांव के वार्ड क्रमांक 4 (अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त) से एक और वार्ड 12 अनारक्षित (मुक्त) से एक अभ्यर्थी ने अपना नामांकन भरा। इसी प्रकार नगर पंचायत बलौदा में दो अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। नगर पंचायत खरौद में आज वार्ड क्रमांक 1 से एक, वार्ड क्रमांक 8 से एक, वार्ड क्रमांक 12 से दो, वार्ड क्रमांक 13 से एक अभ्यर्थी ने अपना नामांकन दाखिल किया। नगर पालिका सक्ती के वार्ड पार्षद चुनाव हेतु आज 17 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। नगर पालिका सक्ती के वार्ड क्रमांक  1 से एक, वार्ड क्रमांक 2 से 2, 4 में एक, वार्ड क्रमांक 6 में एक, वार्ड क्रमांक 9 में एक, वार्ड क्रमांक 10 में 2, 11 में एक, वार्ड क्रमांक 12 में एक, वार्ड क्रमांक 13 में 2, वार्ड क्रमांक 16 और 17 में दो-दो और वार्ड क्रमांक 18 में एक अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया। नगर पंचायत राहौद में आज चार नामांकन पत्र दाखिल किये गये। यहां वार्ड क्रमांक 1 से एक, वार्ड क्रमांक 4 से एक, वार्ड क्रमांक 11 और 12 से एक-एक नामांकन दाखिल किये गये। नगर पालिका अकलतरा वार्ड क्रमांक एक, 2, 4, 5, 6, 7, 9, 11, 12, 13, 15, 16, 17 और 18 में एक-एक तथा वार्ड क्रमांक 8 और 18 में दो-दो नाम निर्देशन जमा किये गये।




 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …