सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जिला स्तरीय संचालन एवं निगरानी समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती प्रीति खोखर चखियार ने योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक मातृ साप्ताह मनाया जाएगा। बैठक में इस साप्ताह में होने वाली गतिविधियों की तिथिवार समीक्षा की गई और कार्ययोजना तैयार की गई। मातृवंदना साप्ताह में योजना अंतर्गत पर्याप्त प्रचार-प्रसार, कैम्प, सेल्फी, समूहों की बैठक गृह भेंट के माध्यम से लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इस पर कार्यवाही के निर्देश दिये गये। स्वास्थ्य विभाग के सी.एम.एच.ओ. डी.पी.एस. सभी बी.एम.ओ., नोडल अधिकारी महिला एवं बाल विकास से जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं लीड बैंक अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। मातृत्व वंदना योजना के साथ ही विभागीय समीक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ संयुक्त समीक्षा की गई।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal