सुनिल बर्मन@खरसिया(एचकेपी 24 न्यूज).गुरुवार 28 नवंबर को अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से वापस घर जा रही छात्रा को भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के दातार मजार के पास रोहित चौहान नामक युवक रास्ता रोककर “मै तुझे प्रेम करता हूँ…आई लव यू” कहते हुए छात्रा के हाथ को पकडकर उसे अपनी ओर खींचने लगा।वहीं छात्रा द्वारा गलत हरकतों के लिए मना करने पर युवक उसे अश्लील गालियां देने लगा।जैसे-तैसे हाथ छुड़ाकर डरी सहमी छात्रा अपने घर पहुंची।स्कूल से लौट रही छात्रा को राह में रोककर फिल्मी अंदाज में “आई लव यू” कहने वाले युवक की छेड़छाड़ की घटना को छात्रा ने अपने माता-पिता को जानकारी दिया।ऐसे में माता पिता सहित पीड़िता ने शुक्रवार को भूपदेवपुर थाने मे उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई।जिस पर भूदेवपुर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 194/19 धारा 354, 294 भादवि एवं 8 पाक्सो एक्ट कायम करते हुए आरोपी रोहित चौहान की पतासाजी किया।उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।जहां से युवक को जेल भेज दी गयी।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal