Breaking News

रायगढ:-जब सारंगढ के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बुटीपारा का कक्षा 6 वी के छात्र ने मध्यान्ह भोजन मे अण्डा एंव खीर क्यूं नही देने का सवाल उठाया तो शिक्षक ने छात्र के घर जाकर जहां पढना है पढ लो बोलते थमा दी स्थानांतरण प्रमाण पत्र,डीईओ ने तत्काल छात्र को उसी शाला मे दाखिला दिलाने एंव शिक्षक के खिलाफ वेतन वृध्दि रोकने कार्रवाही करने बीईओ को किया निर्देशित…

सुनिल बर्मन@रायगढ़(एचकेपी 24 न्यूज).जिले के सारंगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत संचालित होने वाला शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बुटीपारा के एक शिक्षक को मध्यान्ह भोजन में अंडा और खीर भी क्यों नही देते हैं का सवाल इतना नागवार गुजरा कि शिक्षक रतन गोपाल ने सीधा छात्र के घर जाकर स्थानांतरण प्रमाण पत्र थमा दिया।अब शिक्षक का परिवार में इतना खौफ है, कि उनके खिलाफ कहीं एक शब्द भी बोलने से कतरा रहे हैं।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बूटी पारा में पढ़ने वाला एक छात्र जो अपने शिक्षक को बड़ी उत्सुक्ता के साथ शिक्षक रतन गोपाल से पूछा कि गुरुजी खाना म अंडा अऊ खीर काबर नी देत हावा,,इतना सुनते ही शिक्षक का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा।शिक्षक जो गुस्सा निकाला।इससे छात्र बुरी तरह सहम गया।डर से कई दिनों तक स्कूल भी नही जा रहा था।मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक रतन गोपाल द्वारा छात्र को अंडे की डिमांड पर बुरी तरह फटकार लगाया था। बताया जा रहा है,कि 4-5 अन्य छात्र खाने में अंडा और खीर खाने की मंशा से आपस मे बात कर शिक्षक के पास बड़ी खुशी से गए थे।वो यह सोच कर शिक्षक के पास पहुंचे थे कि मांगे जाने पर शिक्षक खाने में अंडा और खीर जरूर दिलवाएंगे।जहां मांग करने वाले कक्षा 6 वी के छात्र वेद प्रकाश को जमकर फटकार लगाया।

 

इससे छात्र बुरी तरह दहशत में आ गया।शिक्षक रतन गोपाल द्वारा परिजनों को स्कूल से टीसी काटकर देकर धमकी भरे लहजे में कहा कि जाओ अब जहां जाना है जाओ और अपने बच्चे का जहां एडमिशन कराना है करा लेना। शिक्षक रतन गोपाल जिस अंदाज से छात्र के घर पहुंच कर परिजनों को टीसी दिया।इससे परिजन भी शिक्षक के नाम से दहशत में है।डीईओ को जानकारी मिलने पर डीईओ ने तत्काल सारंगढ़ के बीईओ को काल किया।लेकिन उन्होंने अपने अधिकारी का फोन रिसीव नही किया।सारंगढ़ बीईओ के मोबाईल रिसीव नही करने पर वहां के एबीईओ को काल किया गया।तब फिर सारंगढ़ के बीईओ से बात होने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मोबाईल रिसीव नहीं करने पर जमकर फटकार लगाकर बूटी पारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक द्वारा बीच सत्र में 6 वी के छात्र का टीसी काटने का मामला पूछा और इस मामले में छात्र का तत्काल दाखिला उसी स्कूल में कराने और शिक्षक के खिलाफ वेतन वृद्धि रोकने की लिखित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …