Breaking News

जांजगीर-चांपा:- नगरीय निकाय आम चुनाव 2019,,,निर्वाचन की सूचना प्रकाशित,,, पार्षदों के निर्वाचन हेतु नामांकन आज से शुरू…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).छत्तीसगढ़ नगर पालिका आम निर्वाचन 2019  के तहत नगर पालिका एवं नगर पंचायत के पार्षद पदों के चुनाव के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक  द्वारा आज सुबह प्रारूप-2 में सूचना का प्रकाशन किया गया। इसके साथ ही नगरीय निकायों में पार्षदों के निर्वाचन हेतु नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गयी है। नामांकन पत्र 6 दिसंबर तक जमा किये जाएंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के 3 नगर पालिका और 12 नगर पंचायतों में पार्षद पदों के लिये निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन आज 30 नवंबर को प्रातः 10.30 बजे किया। साथ ही सीटों के आरक्षण के संबंध में प्रारूप-2 क में सूचना का प्रकाशन और नियम-16 के अपेक्षा के अनुसार मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया। विभिन्न वार्डों के लिये नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के माध्यम से पार्षद पदों के लिये नाम निर्देशन पत्र प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों को यह सुविधा दी गई है कि वे ऑनलाईन नाम निर्देशन पत्र घर बैठे या कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से दाखिल कर सकते हैं। लेकिन यह व्यवस्था वैकल्पिक है। ऑनलाईन नामांकन करने के बाद भरे गये नामांकन फार्म का प्रिंट निकालकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करना होगा।राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के दौरान उनके साथ उनका प्रस्तावक एवं नामित अन्य एक व्यक्ति इस तरह कुल 3 व्यक्ति रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। अभ्यर्थी को नामांकन के दौरान छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 25 क के तहत प्रारूप-3 क में प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट, नोटरी के समक्ष लिये जाने वाले शपथ का शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। कलेक्टोरेट परिसर में  अभ्यर्थी मतदाता सूची में अपना नाम देखकर नामांकन फार्म भरने हेतु प्रक्रिया कर सकेगा। नगरपालिका के  पार्षद पद हेतु अभ्यर्थियों को 3 हजार निक्षेप राशि जमा करना होगा। नगर पंचायतों  के पार्षद पद हेतु एक हजार रूपये निक्षेप राशि निर्धारित है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …