Breaking News

बिलासपुर:-बेलगहना के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का नाबालिग छात्र पर डंडा बरसाने वाली शिक्षिका निलम्बित,,,स्पष्टीकरण मे संतोषप्रद जवाब प्राप्त नही होने पर डीईओ ने की कार्यवाही…

सुनिल बर्मन@बिलासपुर(एचकेपी 24 न्यूज).बेलगहना के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ श्रीमती किरण नामक शिक्षिका द्वारा आठवीं कक्षा के नाबालिग छात्र शिवम मरकाम की सीटी बजाने के नाम पर जानवरों की तरह पीठ पर लाठी से पिटाई कर दी गयी थी।जिस मामला पर प्राचार्य हाई स्कूल बेलगहना द्वारा शिक्षिका श्रीमती किरण से स्पष्टीकरण मांगा गया था।जिसे जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया था।प्राप्त जवाब संतोष जनक नहीं पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी आर.एन. हीराधर ने बाल संरक्षण अधिनियम 2009 के विपरीत एवं सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन पाए जाने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलबिंत कर दिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …