सुनिल बर्मन@बाराव्दार(एचकेपी 24 न्यूज).स्थानीय थाना अंतर्गत आने वाला ग्राम डूमरपारा नहरपार से खेत में धान लेने जा रहे ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया।जिसके कारण 12 वर्षीय बालक की मौके पर मृत्यु हो गया।मिली जानकारी अनुसार गुरुवार 28 नवम्बर को डूमरपारा गांव के ही ट्रेक्टर धान लेने के लिए नहर पार होते हुए खेत कि जा रहा था।तभी 12 वर्षीय बालक ओंकार टंडन धान लाने के लिए खेत तरफ जाने ट्रेक्टर में बैठ गया।कुछ ही दूरी जाने के पश्चात् ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर चालक सहित नहर में गिर गया।जिसके कारण चालक गोलु उर्फ सूरज के बगल में बैठे 12 वर्षीय बालक ओंकार टंडन की मौके पर ही इंजन में दबने से ही मौत हो गया।वहीं ट्रेक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे ईलाज के लिए अस्पताल हेतु भेजा गया।ट्रेक्टर पलटने की सूचना मिलते ही ग्रामवासियों के द्वारा बाराद्वार थाने को सूचना दी गयी।सूचना मिलते ही बाराद्वार पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रेक्टर इंजन के नीचे दबे बालक को निकाला।जिसे मौका पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।हादसे में चालक भी गंभीर रूप से घायल है।जिसके प्राथमिक उपचार पश्चात जिला अस्पताल रिफर किया गया।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal