सुनिल बर्मन@डभरा-मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज).पशु पालको व्दारा सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव को लगातार गौठानो का अव्यवस्था पशुओ के खाद्य सामग्री एंव जल का अभाव के कारण चाह कर भी पशु को गौठान मे नही छोड पाने का समस्या के बारे मे अवगत करवाया जा रहा था।पशु पालको का समस्या को गंभीरता से लेते हुए श्री यादव ने भिन्न-भिन्न गौठानो का अवलोकन कर जिला प्रशासन को अवगत करवाने का निर्णय लेकर भिन्न-भिन्न गौठानो का अवलोकन करने का अभियान शुरु किया।ताकि गौठानो का माहौल पशुओ के लिए विचरण करने योग्य बन सके।वही गौठान मे पशुओ का पीने के लिए पानी एंव खाने के लिए पैरा एंव घांस उपलब्ध हो सके।इसी गौठानो का पशुओ के विचरण करने योग्य बनवाने का अभियान के तहत् श्री यादव ने बुधवार 27 नवम्बर को मालखरौदा जनपद पंचायत के गांव चांटीपाली एंव डभरा जनपद पंचायत के गांव झनकपुर व खैरा कला के गौठान का अवलोकन किया।
सर्व प्रथम सुबह 11:30 बजे मालखरौदा जनपद पंचायत के गांव चांटीपाली का अवलोकन किया।गौठान मे कोई भी व्यक्ति उपस्थित नही था।वही गौठान अन्दर एक भी पशु नजर नही आ रहा था।गौठान के समीप ही पशु चराने वाले पशुओ को चराते नजर आ रहे थे।जो करीब 100 से भी अधिक पशुओ को चराने मे लगे थे।श्री यादव ने उनसे पूछा कि गौठान मे क्यूं पशुओ को नही चरा रहे है।तब जवाब मे पशु चराने वालो ने कहा कि गौठान मे पानी एंव पैरा का अभाव है।इसलिए पशुओ का सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए पशुओ को गौठान मे नही ले जा रहे है।गौठान का लोकार्पण किए जाने का जानकारी बोर्ड मे लिखे नजर आ रहा था।वही गौठान के लिए जो बोरवेल का खुदाई की गयी है।उसको शुरु करने पाईप,तार,मोटर सहित आवश्यक सामग्री नही डाला गया है।जिसके कारण गौठान मे पानी उपलब्ध नही हो पा रहा है।गौठान का देख रेख करने किसी भी व्यक्ति का उपस्थित नही होने घोर लापरवाही नजर आ रहा था।गौठान अन्दर साफ-सफाई का अभाव से लगता है,कि गौठान का देख रेख सही तरिका से नही की जा रही है।श्री यादव ने दोपहर 12:30 बजे डभरा जनपद पंचायत के गांव झनकपुर का अवलोकन किया।जहां गौठान का देख रेख करने वाला एक युवक मिला।जिसने श्री यादव को गौठान का भ्रमण करवाया।गौठान मे करीब 15 पशु विचरण करते नजर आया।युवक ने श्री यादव को बताया कि अभी गौठान मे पशुओ का खाने के लिए पैरा एंव घांस का अभाव है।जिसके कारण गांव के लोग गौठान मे पशु को रखने के बजाय स्वयं मैदान तरफ पशुओ का विचरण करवाने रुची ले रहे है।जब गौठान मे पैरा एंव घांस उपलब्ध हो जाएगा।उसके पश्चात् सभी पशु पालक गौठान मे पशुओ को रखेंगे।उस युवक ने आगे बताया कि आम तौर पर जैसे गांव-गांव मे ग्रामीणो के पशुओ को चराने कुछ विशेष लोग होते है।वैसे पशुओ को चराने वाले विशेष लोग झनकपुर गांव मे नही है।जिसके कारण पशु पालक अपने-अपने पशुओ को चराने स्वयं जाते है।वही गौठान मे पानी व्यवस्था बढिया था।सभी टंकी मे लबालब पानी भरे नजर आ रहा था।गौठान अन्दर साफ-सफाई का अभाव नजर आ रहा था।जिसके कारण गौठान भ्रमण करने के दौरान श्री यादव को कुछ परेशानियो का सामना करने को पडा।गौठान का देख रेख करने वाला युवक को श्री यादव ने कहा कि गौठान परिसर का कोई भी पशु पालक या कोई भी अन्य व्यक्ति आराम से भ्रमण कर सके।इसके लिए गौठान परिसर का साफ-सफाई होने बेहद जरुरी है।डभरा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाला गांव खैरा कला के गौठान का अवलोकन करने श्री यादव दोपहर 2 बजे पहुंचे थे।जब खैरा कला पहुंच कर श्री यादव ने लोगो से पूछे कि गौठान कहां पर है??तब लोगो ने कहा कि गांव के बाहर ऐसा जगह पर है।जहां तक बाईक के जरिए पहुंच पाने मुश्किल है।आप लोगो को बाईक दूर मे खडे करके गौठान तक पहुंचने पैदल जाने को पडेगा।तब श्री यादव कहा कि चाहे कितना भी दूरी पैदल चलने को पडे।हम पैदल चल कर गौठान का पर्याप्त लाभ पशु पालको को दिलवाने के मंशा से गौठान के वर्तमान वास्तविक स्थिति से रुबरु होने जरुर जाएंगे।ऐसा बोलते हुए श्री यादव गौठान के अवलोकन करने निकल गये।गौठान के स्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर बाईक को खडे कर पैदल गौठान का स्थल श्री यादव पहुंचे।गौठान तक पहुंचने का सडक बेहद ही खराब था।उस सडक मे बाईक को चलाने बाईक एंव बाईक मे बैठने वाले लोगो के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता था।सुरक्षा के दृष्टि से बाईक को किनारे कर गौठान तक पहुंचे थे।जब श्री यादव गौठान पहुंचे।तब श्री यादव ने देखा कि गौठान मे कोई भी उपस्थित नही था।गौठान निर्माण कार्य सम्बंधित सामग्री अस्त व्यस्त पडा था।मौके पर जाने के दौरान कार्य नही चल रहा था गौठान का स्थिति को देखने के पश्चात् लगा कि गौठान का निर्माण कार्य बेहद ही धीमी गति से हो रहा है।जिसमे गौठान सम्बंधित लोग घोर लापरवाही बरत रहे है।गौठान का देख रेख करने एक भी व्यक्ति का ड्यूटी मे तैनात नही था।वही गौठान के अन्दर का स्थिति बेहद ही खराब था।साफ-सफाई का अभाव के कारण गौठान अन्दर भ्रमण कर पाने बेहद मुश्किल होगा।पशुओ का पीने की पानी के लिए बोरवेल नजर नही आया।श्री यादव ने गोठानो का अवलोकन कर वर्तमान वास्तविक स्थिति के बारे मे जांजगीर-चांपा के जिला पंचायत सीईओ को अवगत करवाया है।ताकि प्रशासनिक अधिकारियो व्दारा गौठानो मे आवश्यक सुधार करवाया जा सके।जिससे गौठान मे पशुओ का विचरण करने योग्य माहौल बन सके।
HKP24News Online News Portal













