सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने आश्रम, छात्रावासों के निरीक्षण और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने नियुक्त प्रभारी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर कहा है कि वे आश्रम, छात्रावास का हर माह निरीक्षण करें और प्रतिवेदन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को दें। जिले में 110 आश्रम, छात्रावास है इनके निरीक्षण के लिए 35 जिला स्तरीय अधिकारियों और सहायक अधिकारियों का ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आज विभागीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों से कहा कि वे आगामी टी.एल. बैठक के पूर्व अपने प्रभार के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर लें।आगामी टी.एल.बैठक में इसकी समीक्षा की जाएगी। बैठक में बनचरौदा गौठान की तर्ज पर जिले के गौठानों को विकसित करने कार्ययोजना बनाने के निर्देश नोडल अधिकारियों को दिये गये। कार्ययोजना आजिविका संवर्धन केन्द्रित बनाने कहा गया। इसके पूर्व अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम द्वारा विभागीय अधिकारियों के पास विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त लंबित पत्रों की समीक्षा की गई और उनके शीघ्र निराकरण के लिए मार्गदर्शन किया गया। बैठक में वनमंडलाधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल सहित जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal