Breaking News

जांजगीर-चांपा:-3 निरीक्षक एंव 8 उप निरीक्षक हुए इधर से उधर,चुनाव पूर्व पुलिस अधीक्षक ने की बदलाव…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).चुनाव पूर्व पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर ने सोमवार को जिला स्तर के पुलिसिंग व्यवस्था में परिवर्तन किया है।लाईन में समय बिता रहे 2 निरीक्षक को थाना का प्रभार दिया है।वही चन्द्रपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश भोई को चुनाव सेल में अटैच कर दिया है।इसके साथ ही 8 उप निरीक्षक के भी प्रभार एंव थाना बदल दिए गए हैं।लाईन से निरीक्षक डेरहा राम टंडन को मुलमुला का नया निरीक्षक बनाया गया है।वही निरीक्षक के.के महतो को भी लाईन से हटाकर चन्द्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है।मुलमुला थाना की लंबे समय से जिम्मेदारी निभा रहे उप निरीक्षक केपी टंडन को नैला चौकी का प्रभारी बनाया गया है।जबकि वाय.एन. शर्मा को नैला से डभरा स्थानांतरित किया गया है।उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव को लाईन से जांजगीर थाना एंव कामिल हक को लाईन से अकलतरा भेजा है। उप निरीक्षक शिवचरण चौहान को सक्ती से हटाकर मालखरौदा भेजा गया है।वहीं उप निरीक्षक रामफल कश्यप को लाईन से अजाक में पदस्थ किया गया है।सहायक उप निरीक्षक श्रीनारायण मिश्रा को डभरा से सक्ती एंव सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल सूर्यवंशी को सक्ती से डभरा भेजा गया है। अड़भार चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह को हटाकर चांपा स्थानांतरित किया गया।उनके स्थान पर ग्रहण सिंह राठौर को अड़भार चौकी का प्रभारी बनाया है।सहायक उप निरीक्षक लम्बोदर सिंह बनाफर को लाईन से बलौदा थाना भेजा गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …