Breaking News

जांजगीर-चांपा:-सभी तहसीलदार किसान पंजीयन में दर्ज अधिक रकबे में सुधार की कार्यवाही दो दिन में करें- कलेक्टर,,,डभरा और सक्ती में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज). कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने आज खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में किसानों से समर्थन मूल्य पर आगामी एक दिसंबर से प्रारंभ हो रहे धान खरीदी कार्य में विशेष सावधानी बरतने और किसानों के वास्तविक रकबे के अनुरूप ही धान खरीदने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सक्ती और डभरा अनुभाग के एस.डी.एम. तहसीलदारों से किसान धान खरीदी पंजीयन में दर्ज रकबे में राजस्व रिकार्ड के अनुरूप सुधार का कार्य दो दिवस में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने आज जिले के सक्ती अनुविभाग मुख्यालय के हाईस्कूल एवं डभरा के जनपद पंचायत कार्यालय सभाकक्ष में धान खरीदी तैयारी की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष किसानों के पंजीयन में रकबा अधिक दर्ज है। जिसे सुधार करने की युद्ध स्तर पर कार्यवाही की जाए। यह कार्यवाही दो दिवस में कर रकबा सुधार करने और किसान पंजीयन में सही रकबा दर्ज करने संबंधी निर्धारित प्रारूप में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने कहा कि धान उपार्जन के लिए किसान स्वयं आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका और बैंक पासबुक लेकर आएंगे। अधिया रेगहा की स्थिति में किसान अधिकृत पत्र के साथ धान खरीदी केन्द्र में जाएंगे। तभी उन्हें टोकन जारी किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि आद्यौगिक प्रयोजन के लिए अधिकृत खेती की भूमि, पड़त भूमि, नामांतरण भूमि के क्रय-विक्रय के अनुसार रकबे में सुधार की कार्यवाही की जाए। धान बेचने बीज निगम में पंजीकृत किसानों का भी खरीदी केन्द्रों में मिलान किया जाएगा। पटवारी, राजस्व निरीक्षकां से बढ़े हुए रकबे की सूची प्राप्त कर पटवारी एक-एक किसान के रकबे का मिलान करेंगे और कम्प्यूटर आपरेटरों से किसान पंजीयन में सुधारे गये आंकड़े दर्ज कराएंगे।  कलेक्टर ने कहा कि आंकड़े गलत दर्ज होने और खरीदी में अन्य अनियमितता पर संबंधितों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह, सक्ती एस.डी.एम. श्री सुभाष सिंह राज, डभरा एस.डी.एम. श्री आर.पी. आंचला, जनपद पंचायत सक्ती के सी.ई.ओ. श्री आर.एस. साहू, सक्ती तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी, समिति प्रबंधक और राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …