सुनिल वर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).ग्रीष्म कालीन फसलों के लिए 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आहुत की गयी। बैठक में जैजैपुर विधायक श्री केशव चन्द्रा सहित कृषक संगठनों के प्रतिनिधि और सिचाई, कृषि, सहकारिता आदि विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में श्री पाठक ने कहा कि इस वर्ष अच्छी वर्षा होने के कारण मिनीमाता बांगो बांध में पर्याप्त पानी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रबी फसल के लिए 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यपालन अभियंता बांगो ने बताया कि इस वर्ष रबी फसल के लिए दायी तट नहर प्रणाली अंतर्गत मुख्यनहर दो हजार हेक्टेयर जांजगीर शाखा नहर से 20 हजार हेक्टेयर एवं अकलतरा शाखा नहर से 16 हजार हेक्टेयर में सिचाई हेतु पानी दी जाएगी। बायीं तट नहर प्रणाली अंतर्गत मुख्य नहर से दो हजार हेक्टेयर एवं सक्ती शाखा नहर में बरदुली क्रास रेग्यूलेटर तक (31 किलो मीटर) एक हजार हेक्टेयर इस तरह कुल 50 हजार हेक्टेयर में रबी फसल हेतु नहर से सिचाई हेतु पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। कृषक संगठने समिति को आस्वश्त किया कि अपने-अपने ग्रामों में प्रचार-प्रसार करेंगे। उप संचालक कृषि ने बताया कृषको के मांग के अनुरूप खाद, बीज एवं दवाई की आपूर्ती किया जाएगा। वर्तमान में उपयोग हेतु तत्काल मांग के अनुरूप भण्डारण है। समिति के निर्णय के अनुसार जनवरी 2020 के प्रथम सप्ताह में रबी फसल की सिचाई हेतु नहरों में पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया है। कृषक संगठनों द्वारा बैठक में गोठान समिति को पैरा दान करने का आश्वासन दिया।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal