Breaking News

कोरिया:-शासकीय बौध्दिक मंदता बालक विशेष विद्यालय के बच्चों की समस्या को जानने पहुंचे कलेक्टर…

सुनिल वर्मन@कोरिया(एचकेपी 24 न्यूज).जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के संजयनगर स्थित शासकीय बौध्दिक मंदता बालक विशेष विद्यालय के बच्चों की समस्या को जानने विगत दिवस अपने भ्रमण के दौरान कलेक्टर डोमन सिंह पहुंचे। कलेक्टर ने विद्यालय की विभिन्न कक्षों का अवलोकन करते हुए कक्ष को उन विशेष बच्चों के अनुरूप सजाने के निर्देश दिये। उन्होंने बिजली, पानी, पुस्कालय, फर्नीचर सहित विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली तथा बच्चों को दी जाने वाली थेरेपी के लिए विषेश उपकरण की उपलब्धता सहित दिव्यांगों के लिए विशेष टाईल्स लगाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से शासन द्वारा संस्थान को निराश्रित निधि से मिलने वाली राशि, शिक्षकों और फिजियोथेरेफिस्ट की पर्याप्त व्यवस्था, बच्चों के विकास के लिए किये जाने वाले खेल गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए उनके विकास के लिए विषेश प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। संस्थान के कर्मचारी द्वारा बिल्डिंग के मेंटेनेंस की आवश्यकता बताने पर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को जल्द से जल्द रिपेयरिंग कराने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों को चाकलेट खिलाकर एवं हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …