सुनिल वर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 हेतु ग्राम पंचायत के वार्डो का विभाजन, जनपद पंचायतों, जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र तथा आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या का निर्धारण कर प्रारंभिक प्रकाशन की अधिसूचना 18 अक्टूबर को कलेक्टर, जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसील, जनपद पंचायत, विद्यमान ग्राम पंचायत कार्यालय सहित संबंधित गांव के सहज रूप दर्शित सार्वजनिक स्थल पर चस्पा कर प्रकाशित किया गया है। उक्त ग्राम पंचायत के वार्डो एवं निर्वाचन क्षेत्र के कोई भी वयस्क निवासी अधिसूचना के सारणी में अंतर्विष्ट किसी बात पर आपत्ति 25 अक्टूबर 2019 तक कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को लिखित में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा में प्राप्त आपत्तियों पर विचार कर तत्पश्चात अंतिम विनिश्चय प्रकाशित किया जाएगा।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal