Breaking News

कोरिया:-कलेक्टर ने की पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण…

सुनिल वर्मन@कोरिया(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर ने अपने भ्रमण के दौरान विगत दिवस जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने डायनिंग कक्ष, किचन कक्ष सहित पूरे परिसर का अवलोकन करते हुए वहां संधारित किये जाने वाले दस्तावेजों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने रहवासी छात्राओं से बात कर छात्रावास में आ रही समस्याओं, पढाई-लिखाई एवं उनके द्वारा निर्धारित लक्ष्य के बारे में पूछा। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा परिसर में ओपन जिम एवं 5 कम्प्यूटर सेट की मांग कलेक्टर से की गई।

छात्राओं ने कलेक्टर को वाटर फिल्टर खराब होने की भी जानकारी दिया।कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित सहायक आयुक्त एवं छात्रावास अधीक्षिका को पीने के पानी की समस्या को तत्काल दूर करने के निर्देष दिये तथा मेडिकल टीम द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के निर्देश दिये।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …