सुनिल वर्मन@सक्ति(एचकेपी 24 न्यूज).शैक्षणिक जिला सक्ति की नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मीता मुखर्जी ने बुधवार 4 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सक्ति पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया।विदित हो कि श्रीमती मीता मुखर्जी एससीईआरटी रायपुर से स्थानांतरित होकर सक्ति आयी है।इसके पूर्व एन. कुजूर जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में पदस्थ थे।जिनका स्थानांतरण विगत दिनों जशपुर हो गया है।श्रीमती मीता मुखर्जी ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात् जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समस्त अधिकारी एंव कर्मचारियों से मुलाकात किया।वही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभी स्टाफ ने नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मीता मुखर्जी का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।इस मौके पर जांजगीर- चांपा जिला के शिक्षा अधिकारी श्री तोमर भी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मीता मुखर्जी ने कहा कि नियमानुसार शैक्षणिक जिला सक्ति के चारों विकासखण्डो में बेहतर ढंग से स्कूलों का संचालन करवाने एंव बच्चो को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दिलवाने के लिए हम सभी मिल कर संयुक्त रुप से कार्य करना है।शैक्षणिक जिला जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सक्ति के सभी अधिकारी- कर्मचारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें।वही शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए हम सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है।इस मौके पर जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश कुमार अग्रवाल,जिला प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज,रोशन पटेल,श्रीमती इंद्राणी,प्रज्ञा,अनिता अग्रवाल, सूर्यकांत सहित बडी संख्या में विभागीय अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal