Breaking News

मनेन्द्रगढ:-जन चौपाल मे रास्ता एंव पानी निकासी समस्या का आवेदन देने पहुंची महिलाओ के समस्या का एसडीएम आर.पी.चौहान ने आवेदन प्राप्ति के कुछ ही मिनट पश्चात् करा दी निराकरण,तत्काल समस्या दूर करवाने के लिए महिलाओ ने एसडीएम को दिया धन्यवाद…

सुनिल वर्मन@मनेन्द्रगढ(एचकेपी 24 न्यूज).सप्ताह के प्रति बुधवार को होने वाला जन चौपाल मे अपना रास्ता एंव पानी निकासी सम्बंधित समस्या लेकर धनिया बाई,कौशिल्या बाई,दुखनी रंजन एंव सुमित्रा बाई पहुंची थी।उन्होने आवेदन पत्र एसडीएम श्री आर.पी.चौहान को सौंपा।उनका समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवेदिकागण के साथ ही राजस्व अमला को मौके पर भेज कर समस्या का निकारण करवाने निर्देशित किया।राजस्व अमल मौके पर पहुंच कर दोनो पक्षो का सहमति से पानी निकासी एंव रास्ता खुलवाया गया।

इस तरह के पानी निकासी एंव रास्ता सम्बंधित अधिकांश मामलो मे विवाद होने स्वाभाविक रहता है।गाली-गलौच मारपीट तक का स्थिति निर्मित हो जाता है।श्री चौहान व्दारा राजस्व अमला को निर्देशित कर तत्काल समस्या का निराकरण करवा देने से विवाद होने गाली गलौच मार पीट होने का सम्भावित खतरा को टाला जा सका।वही तत्काल समस्या का निराकरण करवाने के लिए आवेदिकागण धनिया बाई,कौशिल्या बाई,दुखनी रंजन एंव सुमित्रा बाई ने एसडीएम श्री चौहान को धन्यवाद दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …