सुनिल वर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज). कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने जिला कार्यालय में नगरीय निकाय और राजस्व अधिकारियों की संयुक्त बैठक में कहा कि सभी पात्र नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिये। अपने अधीनस्थ अधिकारियों बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करें।नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही भी सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के चयनित हितग्राहियों के लिये आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। आवास योजना के हितग्राहियों के पट्टा नवीनीकरण, बंटवारा, सीमांकन, नामांतरण आदि के प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ पहले निराकरण करें, ताकि हितग्राही को आवास योजना का लाभ मिलने में कठिनाई न हो। नगर पालिका अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि ऐेसे प्रकरणों के निराकरण के लिये राजस्व अधिकारी के कार्यालय में हितग्राही के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करवाएं साथ ही किये जा रहे कार्यवाही की जानकारी भी लेते रहें। बैठक में नगरीय निकायों की नियमित साफ-सफाई, अतिक्रमण आदि की बारे में भी जानकारी ली गयी। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, डूडा प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर बजरंग दुबे, राजस्व अधिकारी और नगरीय निकाय के अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal