सुनिल वर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एसडीएम, तहसीलदार व जनपद पंचायत सीईओ की संयुक्त बैठक ली। कलेक्टर ने नरवा, घुरवा, गरवा व बाड़ी (एनजीजीबी) योजना की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा की राज्य सरकार के प्राथमिकता वाली यह योजना है। इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा करें। इसके लिए संबंधित राजस्व अधिकारियों, ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर इनकी सहभागिता भी सुनिश्चित किया जाय।कलेक्टर ने राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियो से कहा कि शासन को सूखा प्रभावित क्षेत्र की जानकारी तत्काल भेजे। रिपोर्ट बनाने में मैदानी स्तर का सर्वे सावधानी से करे। विशेष कर बलौदा ब्लाक सहित अन्य ब्लाक के गावों के असिंचित क्षेत्रो की जानकारी बनाने में विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने एसडीएम जांजगीर से कहा कि जिला मुख्यालय जांजगीर के हाकी मैदान को अतिक्रमण से तत्काल मुक्त कराएं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण मुक्त करवाए गए शासकीय भूमि में वृक्षारोपण का कार्य तत्काल पूर्ण कराये। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल से कहा कि 15 अगस्त के बाद से सभी विकासखण्ड मुख्यालयो में पंचायत के मैदानी अमलो की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें। विशेषकर एनजीजीबी के क्रियान्वयन एवं प्रगति की रिपोर्ट भी तैयार करें। इसी प्रकार डुडा प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बजरंग दुबे से कहा कि नगरी निकायों में जाकर मैदानी अमलो और जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर योजनाओ की समीक्षा करे। कलेक्टर ने कहा कि किसान समृद्धि योजना के लिए किसानो से आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी रखे। इस कार्य में किसानो को राजस्व विभाग द्वारा सहयोग किया जाय। उन्होंने राजस्व न्यायालय के लंबित प्रकरणों पर और ई-कोर्ट साफ्ट वेयर में अपलोड नहीं करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। बैठक में तहसील कार्यालयों में प्रति सप्ताह शुक्रवार को आयोजित होने वाले राजस्व जन चौपाल में की जा रही कार्यवाही की जानकारी भी ली। बैठक में एडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ व भू-अभिलेख शाखा के अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal