सुनिल वर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).बिलासपुर राजस्व संभाग के कमिश्नर श्री भरत लाल बंजारे ने आज एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालयों में उपलब्ध फाईलो का अवलोकन किया। सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, डायवर्सन, राजस्व वसूली बटांकन, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली। इसी प्रकार रिकार्ड रूम, लोक सेवा केन्द्र, मालखाना का निरीक्षण कर सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिये। लोक सेवा केन्द्र के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण, ई-कोर्ट, भू-अभिलेख का अपडेशन के संबंध में निर्देश में दिए।
कमिश्नर ने एसडीएम और तहसीलदार से कहा कि क्रय-विक्रय का पंजीयन पूर्ण होते ही आनलाईन रिकार्ड में नामांतरण की कार्यवाही तत्काल करें। पुराने दस्तावेंजों को लेमिनेशन करायें व स्केन करके कम्प्यूटर में सुरक्षित रखें। तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कहा कि कोड रीडर की जिम्मेदारी है कि पुराने प्रकरणों को पहले प्रस्तुत करें। पटवारी प्रतिवेदन के आभाव में लंबित प्रकरणों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रतिवेदन के आभाव में लंबित प्रकरणों पर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करें। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने कमिश्नर से मुलाकात की। संघ के पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं की बैठक व्यवस्था, तहसील कार्यालय को व्यवस्थित करने संबंध में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान जांजगीर एसडीएम श्री के एस पैकरा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal