Breaking News

डभरा:-हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश यादव ने बिरहाभांठा शास.प्राथ.शाला के बच्चो से मुलाकात कर अच्छी तरह से पढाई-लिखाई करने का दी टिप्स,शासन के योजनाओ का लाभ बच्चो को मिल रहा या नही चर्चा कर ली जानकारी,शाला मे पदस्थ 3 शिक्षको मे से 1 शिक्षिका मिली उपस्थित,1 शिक्षक का आवेदन पत्र देकर अवकाश मे रहने तो 1 शिक्षक का अभी-अभी शाला से किसी काम पडने पर बाहर जाने का दी जानकारी,हिन्देश ने सम्बंधित अधिकारियो से कहा शाला मे 2 शिक्षक अनुपस्थित मिले,जांच के दौरान शिक्षक उपस्थिति पंजी मे 1 शिक्षक का अवकाश एंव 1 शिक्षक का अर्ध अवकाश उल्लेख होने के बजाय हस्ताक्षर हुए नजर आने पर सम्बंधितो के खिलाफ उचित कार्रवाही की जाए….

सुनिल वर्मन@डभरा(एचकेपी24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश यादव सोमवार 22 जुलाई को बिरहाभांठा पहुंचे थे।जहां संचालित होने वाला शासकीय प्राथमिक शाला मे अध्ययनरत् विद्यार्थियो से मुलाकात कर अच्छी तरह से पढाई-लिखाई करने का टिप्स दिया।शासन के योजनाओ का लाभ बच्चो को मिल रहा या नही चर्चा कर जानकारी लिया।शाला मे पदस्थ 3 शिक्षको मे से 1 शिक्षिका उपस्थित मिली।वही 1 शिक्षक का आवेदन पत्र देकर अवकाश मे रहने तो 1 शिक्षक का अभी-अभी शाला से किसी काम पडने पर बाहर जाने का जानकारी दी गयी।जब श्री यादव ने पूछा की शिक्षको के उपस्थिति पंजी मे दोनो शिक्षको के शाला मे उपस्थित नही होने का कारण उल्लेख है या नही?इस सवाल का जवाब देने के बजाय सवाल को टालते हुए शिक्षिका इधर-उधर करने लगी।जिस पर श्री यादव को संदेह हुआ की अनुपस्थित शिक्षक शिक्षको के उपस्थिति पंजी मे हस्ताक्षर कर सकते है।इसलिए श्री यादव ने सम्बंधित अधिकारियो से कहा कि बोरसी के शास.प्राथ.शाला मे 2 शिक्षक अनुपस्थित मिले है।

कारण बताओ नोटिस जारी कर दोनो शिक्षको के अनुपस्थित होने के कारण का जानकारी ली जाए।शिक्षको के उपस्थिति पंजी जांच करने के दौरान 1 शिक्षक का अवकाश एंव 1 शिक्षक का अर्ध अवकाश उल्लेख होने के बजाय हस्ताक्षर हुए नजर आने पर सम्बंधितो के खिलाफ उचित कार्रवाही की जाए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …