Breaking News

मनेन्द्रगढ:-एसडीएम आर.पी.चौहान ने की शासकीय उच्च माध्यमिक शाला बरकेला का औचक निरीक्षण,पिछले 15 दिवस से शाला नही जाने वाली शिक्षिका को लेकर शिक्षको के उपस्थिति पंजी मे कोई रिमार्क नही करने वाले प्रभारी प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी….

सुनिल वर्मन@मनेन्द्रगढ.एसडीएम आर.पी.चौहान ने सोमवार 22 जुलाई को दोपहर करीब 1:50 बजे बरकेला शासकीय उच्च माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण किया।जहां शिक्षिका श्री मति अंजूलता चक्रधारी पिछले 15 दिवस से अनुपस्थित मिली।वही शिक्षको के उपस्थिति पंजी मे उनकी हस्ताक्षर करने वाले स्थान पर प्रभारी प्राचार्य व्दारा कोई रिमार्क नही की गयी थी।

जिसके कारण बताओ नोटिस जारी कर आगामी दो दिवस के भीतर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे उपस्थित होकर स्पष्टीकरण स्वयं प्रस्तुत करने कहा गया है।वही स्पष्टीकरण संतोषप्रद नही होने पर उच्चाधिकारी को आपके विरुध्द अनुशासनात्मक कार्रवाही करने पत्र प्रेषित करने का उल्लेख कारण बताओ नोटिस पत्र मे की गयी है।एसडीएम श्री चौहान ने निरीक्षण पंजी में प्रभारी प्राचार्य का लापरवाही एंव अनुशासनहीनता उल्लेख किया है।वही उपस्थिति पत्रक को अद्यतन रखने के निर्देश दिए है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …