Breaking News

मनेन्द्रगढ:-भवनो एंव मैदानो मे होने वाला शासकीय आयोजन को अपने शासकीय निवास मे परिवार का सदस्यो के उपस्थिति मे आयोजित करवा कर एसडीएम आर.पी.चौहान ने सुराजी शिक्षा योजना के तहत् विद्यार्थियो को दी मनोबल बढाने वाले टिप्स….

सुनिल वर्मन@मनेन्द्रगढ.स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर.पी.चौहान ने अपने शासकीय निवास में सुराजी शिक्षा योजना के तहत् शिक्षकों का सम्मान एंव विद्यार्थियो का उत्साह वर्धन के लिए कार्यक्रम का आयोजन करवाया।सुराजी शिक्षा योजना छत्तीसगढ़ शासन की योजना है।जिसे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर.पी.चौहान ने अपना परिवार की सदस्यो के साथ अपने शासकीय निवास पर विद्यार्थियो का उत्साह वर्धन के लिए आयोजित करवाया।

इसके पूर्व सभी आयोजन भवनों एंव मैदान में होते आ रहे है।यह पहली बार है।जब शासकीय आयोजन को कोई एसडीएम अपने शासकीय निवास मे आयोजित करवाया है।जिससे विद्यार्थीगण बहुंत अत्यधिक खुश थे।अध्यापन कार्य में संलग्न शिक्षक शुभम अग्रवाल,पारस मणि,संदीप सिंह का पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।वही बच्चो को उपहार वितरण किया गया।इस आयोजन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर.पी.चौहान एंव नायब तहसीलदार शशि भूषण सोनी ने विद्यार्थियो को उत्साह वर्धन प्रेरित एक कहानी के माध्यम से उद्देश्य बताया।विद्यार्थियो से कहानी सुनने के पश्चात् सवाल की गयी।विद्यार्थी भीड मे संकोचवश बोल नही पा रहे थे।जिन्होने जवाब दिया।उन विद्यार्थियो को उत्साह वर्धन के लिए एक गिफ्ट दी गयी।

श्री चौहान ने कहा कि निःसंकोच होकर सवालो का जवाब दीजिए।ऐसा करने से ही अन्दर का भय दूर होगा।जो-जो विद्यार्थी सवाल का जवाब देगा।उनको गिफ्ट दी जाएगी।जहां विद्यार्थियो ने सवालो का निःसंकोच होकर बढ-चढ कर जवाब दिया।विद्यार्थियो को बेहतर भविष्य के लिए आवश्य टिप्स दी गयी।इसके पश्चात् एसडीएम आर.पी.चौहान अपने शासकीय निवास से तहसील कार्यालय से होते हुए खेड़िया चौक तक स्वास्थ्य कर्मी एवं नर्सिंग छात्राओं के साथ स्वयं भी नशा मुक्ति एवं यातायात जागरूकता रैली के आयोजन में पैदल चले गये।इसी दौरान खेड़िया चित्र मंदिर के सामने यातयात नियमो का पालन करने वाले हेलमेट पहन कर वाहन चलाने वाले चालको को फूल एंव श्रीफल देकर सम्मानित की गयी।इसके पश्चात् विद्यार्थियो का उत्साह वर्धन के लिए सुबह 9:30 -12:00 बजे तक खेड़िया चित्र मंदिर में शिक्षा प्रेरित फिल्म सुपर 30 चलचित्र फिल्म का निःशुल्क आयोजन करवाया गया।जिसमे सभी विद्यार्थियो ने फिल्म के माध्यम से इस योजना का उद्देश्य एंव भविष्य के लिए जानकारी प्राप्त किया।इस आयोजन में सहयोग के लिए खेड़िया चित्र मंदिर के विकाश खेड़िया को नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा शाल एंव श्रीफल से सम्मान की गयी।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने णे जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अमला तहसीलदार सुधीर खलखो,नायब तहसीलदार शशिभूषण सोनी ,राजस्व निरीक्षक रामप्रताप सिह,श्रीकांत पांडेय ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुरचानिया,अनुविभागीय अधिकारी एन एच बी के चतुर्वेदी,अभियंता श्री पोर्ते , पटवारी धनजय,देवनारायण योग पीठ से सतीश उपाध्याय,विश्वजीत पटेल ,सुश्री बलबीर कौर कालरा ने योग का शिक्षा व जीवन मे महत्वा बताकर विशेष योगदान दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …