जांजगीर-चांपा(हिन्देश की पाठशाला 24 न्यूज)।विकासखण्ड पामगढ़ के ग्राम मेऊ निवासी कुमारी छठबाई का कालेज जाना आसान हो गया है।उसे कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने मोटराईज्ड ट्रायसाईकिल प्रदान किया। कलेक्टर ने कुमारी छठबाई से कालेज की पढ़ाई के संबंध में चर्चा करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।कुमारी छठबाई ने खुश होकर बताया कि कालेज आने-जाने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेगी। बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई के लिए उसे रोज कालेज जाना पड़ता है। मोटराईज्ड ट्रायसाईकिल मिलने से वह किसी पर निर्भर नहीे रहेगी। पढ़ाई पूरे मन लगाकर करेगी।गौरतलब है कि कुमारी छठबाई ने जनदर्शन में कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक को आवेदन देकर ट्रायसाईकिल दिलाने का आग्रह किया था।कलेक्टर ने छठबाई की समस्या का तत्काल समाधान करने के लिए समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री टी.पी. भावे को निर्देशित किया। श्री भावे ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जनदर्शन के दौरान ट्रायसाईकिल उपलब्ध कराया। श्री भावे ने बताया कि 80 प्रतिशत से अधिक अस्थिबाधित को समाज कल्याण की कृत्रिम सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत मोटराईज्ड ट्रायसिकल दिया जाता है। इसके लिए संबंधित नगरीय निकाय अथवा जनपद पंचायत में दिव्यांग प्रमाण पत्र के साथ आवेदन किया जा सकता है। आवेदक आयकर दाता न हों। अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal