जांजगीर-चांपा(हिन्देश की पाठशाला 24 न्यूज)। जिला चिकित्सालय के जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आज शुक्रवार 28 जून को सिविल सर्जन कक्ष में संपन्न हुआ। जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनिथिसिया विशेषज्ञ, लेबटेक्निसियन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, वार्ड ब्वाय, स्वीपर सहित विभिन्न पदों पर मानदेय के आधार पर भर्ती के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत नियुक्त करने एवं पुराने कर्मचारियों के वेतन विसंगति दूर करने के संबंध में चर्चा की गयी। दतं उपचार की सुविधा में वृद्धि के लिए निजी लेब से टाईअप करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय भवन में पेयजल के लिए ओव्हर हेड टैंक बनाने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और निकासी नाली मरम्मत व अहाता के रंगरोगन आदि के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को जिम्मेदारी दी गयी। उपचार के लिए उपयोगी यंत्र व फर्नीचर आदि क्रय करने के संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक में सीएमएचओ डॉ विजय अग्रवाल, सीएस डॉ कुर्रे, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ यशपाल सिंह धु्रव पीएचई, पीडब्ल्यूडी, ईएण्डएम जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal