Breaking News

जांजगीर-चांपा:-अकांक्षा: इंजीनियरिंग एंव मेडिकल में प्रवेश हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण पात्र-अपात्र,चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी,,,आपत्ति 30 जून तक आमंत्रित…

जांजगीर-चांपा(हिन्देश की पाठशाला 24 न्यूज)।जिला प्रशासन द्वारा संचालित आकांक्षा कार्यक्रम के तहत कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिला रोजगार एवं प्रशिक्षण अधिकारी एवं आकांक्षा कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सुश्री चारूचित्रा साय ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के जांच के उपरांत पात्र-अपात्र सूची, चयन व प्रतीक्षा सूची जारी कर दिया गया है। जारी सूची जिले की बेवसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाॅटजांजगीर-चांपाडाॅटजीओव्हीडाॅटइन में भी अपलोड किया गया है। इसके अलावा जिला पंचायत कार्यालय, जांजगीर व सक्ती के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पटल पर भी सूची चस्पा की गई है। सूची के संबंध में आपत्ति होने पर आगामी 30 जून तक जांजगीर के जिला रोजगार कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …