कोरिया(हिन्देश की पाठशाला 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज बुधवार 26 जून को अपने भ्रमण के दौरान जिले के विकासखंड मुख्यालय सोनहत में संचालित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सहकारी समिति में राशन कार्ड धारकों की संख्या, खाद्यान्न का आबंटन, भण्डारण, वितरण आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होनें कहा कि धान बीज एवं खाद वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। इसी क्रम में कलेक्टर ने सहकारी समिति के स्टाॅक पंजी, वितरण पंजी, सहित अन्य दस्तावेजों का भी परीक्षण किया। तत्पश्चात् उन्होनें भण्डारित सामग्री का अवलोकन कर उसके गुणवत्ता की भी जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर सोनहत अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री सुमन राज, जनपद पंचायत सोनहत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय राय सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal